IIT Roorkee का छात्रों को 'राजनीतिक गतिविधियों' पर बड़ा फरमान: सोशल मीडिया पर पोस्ट से पहले लेनी होगी अनुमति अभी-अभी आया स्पष्टीकरण
(IIT Roorkee Political Affinity Controversy) देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक, IIT Roorkee, हाल ही में एक आंतरिक ईमेल (Internal Email) के कारण चर्चा में रहा है
इस ईमेल में छात्रों और कर्मचारियों को सोशल मीडिया पर राजनीतिक आंदोलनों (Political Movements) का समर्थन करने से पहले संस्थान से अनुमति लेने की चेतावनी दी गई थी
इस फरमान ने कैंपस के भीतर और बाहर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता (Freedom of Speech) और संस्थागत नियमों को लेकर एक बड़ी बहस छेड़ दी यह मामला तेजी से सुर्खियों में आया और कई हलकों से इसकी आलोचना भी हुई